Home Palwal विधायक हरेन्द्र रामरतन ने औरंगाबाद में मनाई पारंपरिक होली, ग्रामीणों संग जमकर...

विधायक हरेन्द्र रामरतन ने औरंगाबाद में मनाई पारंपरिक होली, ग्रामीणों संग जमकर लगाए ठुमके

19
0

पलवल,4 मार्च-:होडल क्षेत्र के विधायक हरेन्द्र रामरतन ने गांव औरंगाबाद में आयोजित होली उत्सव में शिरकत कर लोगों के साथ जमकर उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान वे रसिया की धुन पर थिरकते नजर आए। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के साथ उत्साहपूर्वक भाग लेते दिख रहे हैं।

होली मिलन समारोह में ढोल-नगाड़ों और ब्रज के पारंपरिक फाग गीतों की गूंज के बीच विधायक ने ग्रामीणों के साथ चौपाइयां भी गाईं।रंगों से सराबोर इस आयोजन में युवा,बुजुर्ग और महिलाओं की भारी उपस्थिति रही। विधायक ने आमजन के बीच पहुंचकर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और उत्सव का आनंद साझा किया।उन्होंने कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र ब्रज अंचल में आता है,जहां होली केवल एक पर्व नहीं बल्कि सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यहां यह त्योहार पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोकगीतों के साथ विशेष उत्साह से मनाया जाता है।गांव की महिलाएं इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा धारण करती हैं,जबकि नगाड़ों की थाप पर रसिया और फाग गीत गाए जाते हैं।विभिन्न मोहल्लों की टीमें बनाकर बारी-बारी से चौपाई प्रस्तुत की जाती है। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम,भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here