Home politics प्रदेश में बढ़ते नशे को लेकर “आप” प्रदेश अध्यक्ष ने हरियाणा सरकार...

प्रदेश में बढ़ते नशे को लेकर “आप” प्रदेश अध्यक्ष ने हरियाणा सरकार पर लगाए ये आरोप

139
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को बयान जारी कर प्रदेश में बढ़ते नशे को लेकर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, युवा नशे की गिरफ्त में पूरी तरह जकड़ता जा रहा है। प्रदेश में हर घर तक नशा पहुंच रहा है। सरकार की मिली भगत के बिना इतने बड़े स्तर पर नशे का कारोबार होना नामुमकिन है।
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के डाटामें आया सामने 
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) का डाटा सामने आया है। हरियाणा में नशे की वजह से सु+साइड करने वाले लोगों की संख्या देश में सबसे ज्यादा है। हरियाणा में सु+साइड रेट प्रति एक लाख पर 2.5 व्यक्ति की दर से बढ़ी है, 2021 के बाद से हरियाणा में प्रति एक लाख पर 12.6 से ज्यादा लोग सुसाइड करते हैं ये रेट देश में सबसे ज्यादा है। इसकी सबसे बड़ी वजह बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि जिन युवकों के पास रोजगार नहीं है, वो नशे की गिर+फ्त में आ गए हैं। हर जगह सुनसान इलाकों में इंजेक्शन की सिरिंज मिलेगी और चि+ट्टे का नशा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो युवा नशे की गिर+फ्त में आ गए और बेरोजगारी की वजह से परिवार की हालत ठीक नहीं है। उनके लिए हरियाणा सरकार ने पिछले 9 साल में ऐसे युवाओं के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। हरियाणा सरकार ने युवाओं को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ दिया गया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में बढ़ते नशे पर काबू पाए और युवाओं के अंधकारमय भविष्य को बचाएं और बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here