Home Haryana हरियाणा की कैफी ने आंखें गंवाने के बाद भी नहीं छोड़ी हिम्मत,...

हरियाणा की कैफी ने आंखें गंवाने के बाद भी नहीं छोड़ी हिम्मत, 10वीं में किया टॉप, IAS बनने का है सपना

196
0

हिसार (एकता): इंसान को अपने आप पर हौसला होना बहुत ही जरूरी होता है। चाहे वह काम छोटा हो या बड़ा। अगर आपको अपने ऊपर हौसला है तो आप उस काम को अच्छे तरीके से कर सकता हैं। ऐसी कुछ हरियाणा की छात्रा ने कर दिखाया। उसने कभी हिम्मत नहीं छोड़ी बल्कि अपने करियर को आगे बढ़ाया। बता दें कि हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली कैफी ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 95.20 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में टॉप किया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार जब कैफी 3 साल की थी तो उस पर एसिड अटैक हुआ था। जिसमें उसका पूरा चेहरा जल गया था, जहां तक उसकी आंखें भी चली गई। वह कभी देख नहीं सकती थी। उसका पूरा जीवन खराब हो गया था। लेकिन कैफी ने अपने आपको हिमम्त दी और अपनी पढ़ाई जारी रखी।

बता दें कि उसका 3 साल तक दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चला लेकिन वह देख नहीं पाई। उसके परिजनों ने उसका दाखिला चंडीगढ़ में एक ब्लाइंड स्कूल में करवाया। कैफी पढ़ाई में काफी अच्छी है। उसका बस एक ही सपना है आईएएस ऑफिसर बनने का। गौरतलब है कि उसके साथ यह हादसा हिसार में ही हुआ था। उस दिन होली थी। गांव में परिवार से रंजिश के चलते उस पर किसी ने एसिड फैंक दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here