Home Accident कुरुक्षेत्र में NH-44 पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत

कुरुक्षेत्र में NH-44 पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत

23
0

कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 पर  एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। उमरी के पास तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक वाहन के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 53 वर्षीय गुरदीप सिंह निवासी मथुरा कॉलोनी, पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, गुरदीप सिंह अपने साथी हरजीत सिंह के साथ कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश से ट्रैक्टर खरीदने गए थे और  ट्रैक्टर लेकर पटियाला लौट रहे थे।

हरजीत सिंह ने बताया कि दोनों 1 मार्च को यूपी से अलग-अलग ट्रैक्टर लेकर रवाना हुए थे। रात को जीटी रोड पर समाना के पास ठहरने के बाद सोमवार सुबह दोबारा यात्रा शुरू की। गुरदीप सिंह करीब 100 मीटर आगे अपने ट्रैक्टर पर चल रहे थे और सामान्य रफ्तार में अपनी लेन में थे।

सुबह करीब छह बजे पीछे से आ रही अर्टिगा कार (नंबर UP-12 CT-9904) ने ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर और कार दोनों पलट गए। राहगीरों की मदद से गुरदीप को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here