कुरुक्षेत्र (एकता): कुरुक्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एसवाईएल नहर के किनारे मगरमच्छ दिखा। बता दें कि यह करीब 12 फुट लंबा था। मीडिया सूत्रों के अनुसार लोगों को सोशल मीडिया के जरिए अपील की गई कि वह पशुओं को नहर के पास न लेकर जाएं, न ही कोई मछली पकड़े।
जानकारी के मुताबिक इसी बीच दहशतजदा ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़ने की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दबखेड़ी सहित 3 गांव में मगरमच्छ देखे जा चुके हैं। लेकिन मगरमच्छ पकड़ा नहीं गया है। माना जा रहा है कि मगरमच्छ बाढ़ के पानी संग यहां तक पहुंचे हैं।







