Home Haryana पंचायती चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान

पंचायती चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान

215
0

यमुनानगर: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचायती चुनाव पर बयान दिया है। उन्होंने यमुनानगर में मीडिया से रू-ब-रू आयोजित एक शोक सभा में यह बात कही। चौटाला ने कहा कि प्रदेश में पंचायती चुनाव 30 सितंबर से पहले होने की संभावना है। बता दें कि चुनाव आयोग को सरकार ने कई हफ्ते पहले चुनावों को लेकर लिखकर दिया है। अब देखना होगा कि आयोग चुनावों पर फैसला कब लेता है।

चौटाला ने कहा कि अगर इलेक्शन कमीशन ने पोल डाटा पुर्नजीवित कर लिया है तो नई बनी एमसी या ग्राम पंचायतों के डाटा रिकंसाइल करने के बाद वार्ड बंदी का काम पूरा करें और पंचायती चुनावों की जल्द घोषणा करें। वहीं दूसरी तरफ दुष्यंत चौटाला से जब पूछा गया कि चुनाव सिंबल पर लड़ा जाएगा या बिना सिंबल के तो उन्होंने अपने जवाब में कहा कि यह दोनों पार्टियां आपस में मिलकर तय करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here