रेवाड़ी,14 अगस्त : हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बुडोली प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रेवाड़ी पहुँचे और रेवाड़ी के तीनों विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।जहाँ उनका अभिनंदन समारोह का आयोजन भी किया गया। बुडोली ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है, गरीब का हक़ गरीब के घर तक पहुँचाने का काम किया.
लोकसभा चुनाव के बाद नए मुख्यमंत्री बनने के बाद हरियाणा का माहोल बदला है। 25 फीसदी उनकी वोटों की बढ़ोतरी हो गई है। आने वाले विधानसभा में पूर्ण बहुमत की सरकार भाजपा की बनेगी।पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि जिस भी सड़क पर आप चल रहे है।वो भाजपा सरकार में बनी है।कांग्रेस पार्टी ने हमेशा झूठ बोलने का काम किया है।काट की हांडी एक बार चढ़ती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में जातिवाद क्षेत्रवाद हावी था।कांग्रेस शासनकाल में अराजकता का माहौल था।बडोली ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का 1987 वाला हाल हो सकता है।जबकि कांग्रेस के पास केवल कंधा देने के लिए 4-5 विधायक ही चुने गये थे।







