Home Faridabad फरीदाबाद में पड़ोसी ने बाइक-स्कूटी में लगाई आग, पिकअप गाड़ी के साथ...

फरीदाबाद में पड़ोसी ने बाइक-स्कूटी में लगाई आग, पिकअप गाड़ी के साथ की तोड़फोड़

53
0

Faridabad,18January-:पड़ोसी से विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने साथियों के साथ आधी रात को आगजनी और तोड़फोड़ की। मामला उस समय सामने आया जब पड़ोसी परिवार ने अपने घर में लड़की लाने और शराब पीने से मना किया था।गुस्साए युवक मनीष ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए डीजल डालकर एक स्कूटी और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया और पास खड़ी पिकअप गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की।

घटना रात करीब साढ़े चार बजे हुई। परिवार जब शोर और आगजनी की आवाज सुनकर जागा तो उन्होंने युवकों को भागते हुए देखा।आरोप है कि मनीष भागते हुए धमकाते हुए बोला,”यह तो ट्रेलर है,फिल्म अभी बाकी है।” इस धमकी से परिवार में डर का माहौल बन गया।पीड़ित परिवार ने बताया कि मनीष रोजाना शराब पीता है और नशे की हालत में लड़कियों को लेकर आता है,जिससे आसपास का माहौल बिगड़ रहा था।परिवार ने उसे पड़ोसी होने के नाते समझाया कि यह व्यवहार बंद करें,लेकिन इसके बाद युवक ने रंजिश लेकर आगजनी और तोड़फोड़ की।फरियाद के अनुसार, युवकों की इस हरकत से परिवार को जान का खतरा महसूस हुआ। उन्होंने पुलिस से आरोपी मनीष और उसके साथियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक और उसके साथियों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।पड़ोसी और पीड़ित परिवार ने इस घटना को गंभीर बताया और कहा कि अपराधी नियत रंजिश के तहत ऐसा कृत्य कर सकते हैं,इसलिए पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here