Home Haryana पंचकूला में VB-GRAM G मिशन पर राज्य स्तरीय सम्मेलन, ग्रामीण रोजगार और...

पंचकूला में VB-GRAM G मिशन पर राज्य स्तरीय सम्मेलन, ग्रामीण रोजगार और स्वरोजगार को नई दिशा

54
0

Panchkula,18January-:ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन को मजबूती देने के उद्देश्य से विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन–ग्रामीण(VB-GRAM G) के तहत आज इंद्रधनुष ऑडिटोरियम,पंचकूला में राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार गंभीर प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि VB-GRAM G मिशन के माध्यम से ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

सैनी ने पंचायतों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम लाभार्थी तक पहुचाना सरकार की प्राथमिकता है।इसके लिए पारदर्शी क्रियान्वयन,नियमित मॉनिटरिंग और सतत निगरानी आवश्यक है।उन्होंने विभागों और स्थानीय निकायों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि मिशन की सभी गतिविधिया समय पर और प्रभावी ढंग से लागू हों।सम्मेलन में विभागीय अधिकारी,पंचायत प्रतिनिधि,स्वयं सहायता समूहों के सदस्य और अन्य हितधारक शामिल हुए।कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता,राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा,राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण रोजगार और आजीविका योजनाओं को मजबूती देना, युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गुणवत्ता बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर विकास को गति देने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here