Faridabad,28 December-:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में फरीदाबाद के तिगांव विधानसभा क्षेत्र में अटल स्मृति दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री बृजेश नागर, हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर, भाजपा राष्ट्रीय समिति सदस्य संदीप जोशी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए और अटल जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री बृजेश नागर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व विराट था और उनके द्वारा शुरू की गई विकास की सोच को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश को विकसित भारत की दिशा में ले जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व सागर के समान था। उनके कार्यकाल में देश के विकास की जो नींव रखी गई थी, उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है। अटल जी ने सुशासन,पारदर्शिता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।“अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश में कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए हाईवे निर्माण को गति दी, सीमाओं को सुरक्षित किया और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संदेश दिया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इस लक्ष्य को देश के 140 करोड़ लोग मिलकर पूरा करेंगे।”







