Home Palwal उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने किसानों की समस्याएं सुनीं – दिवाली...

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने किसानों की समस्याएं सुनीं – दिवाली से पहले धान खरीद के निर्देश

149
0

Palwal, 19 October-पलवल जिला प्रशासन ने खरीफ फसलों की सरकारी खरीद को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए कदम तेज कर दिए हैं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने रविवार को पलवल की नई अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इससे पहले उन्होंने मार्किट कमेटी कार्यालय में किसानों, मिलर्स और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गैरहाजिर अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश भी दिए।किसानों ने धान खरीद प्रक्रिया से जुड़ी व्यावहारिक दिक्कतें उपायुक्त के सामने रखीं। इस पर डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार दिवाली से पहले सभी किसानों की धान फसल की खरीद सुनिश्चित की जाएगी, ताकि त्योहार के समय किसान अपने घरों पर रह सकें, न कि मंडी में।उन्होंने सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार धान की गुणवत्ता जांच और भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाए। किसी भी किसान को मंडी में अनावश्यक परेशानी न हो — इस पर विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने धान की नमी की मात्रा जांचने के लिए रैंडम सैंपल उठाकर मशीन से टेस्ट कराए और गुणवत्ता परीक्षण को वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए।उन्होंने मंडी में साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और बारदाना जैसी व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी किसान को कोई असुविधा न हो और फसल का भुगतान समय पर किसानों के खातों में पहुंचे।

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करना है।इस मौके पर एसडीएम ज्योति, वेयरहाउस डीएम मनोज, राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान, खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here