हरियाणा (एकता): हरियाणा के जजपा नेता दिग्विजय चौटाला की शाही अंदाज में शादी की रिसेप्शन पार्टी दिल्ली के अशोका होटल में हुई। जहां राजनीतिक दिग्गजों सहित क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार रिसेप्शन पार्टी में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर सहित कई बड़े नेताओं ने भी शिरकत की। इसके अलावा क्रिकेटर युवराज सिंह, व भाजपा नेता एवं क्रिकेटर गौतम गंभीर भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे।

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भाई की रिसेप्शन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी पहुंचे। जजपा सुप्रिमो अजय चाैटाला से भी हंसकर तस्वीरें खिंचवाई। रिसेप्शन पार्टी में कुलदीप बिश्नोई व भव्य बिश्नोई भी पहुंचे। आप नेता सुशील गुप्ता, सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने पहुंचकर पार्टी की रौनक बढ़ाई।

गौरतलब है कि दिग्विजय चौटाला हरियाणा के डिप्टी सीएम के भाई हैं। दिग्विजय और लगन की सगाई 13 मार्च को हुई थी और दोनों शादी के बंधन में बंधे। इस शाही शादी में राजनीतिक की तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके अलावा देश दुनिया के कई मशहूर शख्सियतों ने इस शादी में शिरकत की थी।