Home Ambala अंबाला पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ियों और वृद्धाश्रम में मनाई दिवाली, बांटी खुशियां और...

अंबाला पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ियों और वृद्धाश्रम में मनाई दिवाली, बांटी खुशियां और मिठाइयां

154
0
Ambala, 19 October -:सेवा, सुरक्षा और सहयोग का नारा देने वाली हरियाणा पुलिस अपने सख्त अंदाज़ के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार अंबाला पुलिस का एक अलग ही रूप देखने को मिला। दीपावली के पावन अवसर पर अंबाला पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों और वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों के साथ दिवाली मनाई।

पुलिस कर्मियों ने मिठाइयां बांटकर लोगों का मुंह मीठा करवाया और उनके चेहरों पर मुस्कान लाई। बलदेवनगर थाना पुलिस और डीएसपी विजय कुमार ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ दिवाली मनाई और उन्हें मिठाइयां भेंट कीं।डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि दीपावली खुशियों का त्यौहार है और इस मौके पर समाज के हर वर्ग को शामिल करना हमारा दायित्व है। अंबाला पुलिस हमेशा जनता के साथ खड़ी है और ऐसे अवसरों पर लोगों के बीच खुशियां बांटने से बड़ा आनंद कोई नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here