Home Crime यहां CM उड़नदस्ता की टीम ने फर्जी पैथ लैबों का किया पर्दाफाश,...

यहां CM उड़नदस्ता की टीम ने फर्जी पैथ लैबों का किया पर्दाफाश, मरीजों की जान के साथ हो रहा था खिलवाड़

171
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने फरीदाबाद के सूर्य विहार स्थित अल्फा डायग्नोस्टिक पैथ लेब, बल्लभगढ़ के मोहना रोड स्थित भावना पैथ लैब और पलवल के जैंदीपुर मोहल्ला स्थित कृष्णा पैथ लेब पर छापेमारी कर फर्जी तरीके से चल रहे इन पैथ लैबों का पर्दाफाश किया। जहां 10 वीं 12वीं पास फर्जी पैथलेब टेक्नीशियन एक्सपायर टेस्ट किट और कैमिकल से सैम्पलों की जांच कर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।

DSP मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचनाओं के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद व स्वास्थ्य विभाग फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने इन तीनों पैथ लैबों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद लैब के टेक्नीशियन और संचालक से लैब के संचालन के लिए ली गई अनुमति व उसकी शैक्षणिक योग्यता से सम्बन्धित दस्तावेज मांगे गए।

विभाग की शिकायत पर तीनों फर्जी पैथ लेब संचालकों के खिलाफ आईएमसी एक्ट व धारा 420,336,120 बी IPC के तहत स्थानीय पुलिस थानों में FIR दर्ज कराई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here