Home Haryana कुरुक्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई..सरस्वती नदी के किनारे से हटाए गए...

कुरुक्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई..सरस्वती नदी के किनारे से हटाए गए अवैध कब्जे

121
0
कुरुक्षेत्र,18 मार्च-कुरुक्षेत्र जिले होकर गुजरने वाली सरस्वती नदी की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई की। सरस्वती बोर्ड के चेयरमैन धूमन सिंह किरमच और जिला उपायुक्त नेहा सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध खोखों, गंदगी फैलाने वाले अड्डों और अतिक्रमण को हटाया गया।
इस अभियान के तहत सरस्वती नदी के किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेलों, खोखों और अस्वच्छता फैलाने वाले स्थानों को तत्काल प्रभाव से हटाया गया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब शहर में इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सरस्वती बोर्ड और प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नदी की पवित्रता बनाए रखें और इसे गंदा करने वालों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।आमजन की भागीदारी के बिना इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित रखना संभव नहीं है।प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में अगर कोई फिर से अवैध रूप से कब्जा करता या गंदगी फैलाता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here