Home Haryana जिलास्तरीय प्रगतिशील किसानों के लिए यमुनानगर में हुआ मेले का आयोजन, अलग-अलग...

जिलास्तरीय प्रगतिशील किसानों के लिए यमुनानगर में हुआ मेले का आयोजन, अलग-अलग क़िस्म की खेती के बारे दी गई जानकारी

203
0
यमुनानगर(TSN): प्रगतिशील किसानों को अलग-अलग फसलों और अलग-अलग किस्म की खेती के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से यमुनानगर में बागवानी विभाग की तरफ से किसान मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में सैकड़ो की संख्या में प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। यहां किसानों को  धान व गेहूं की फसल के अलावा अलग-अलग किस्म की खेती करने के बारे में बताया गया। पंचकूला से बागवानी विभाग के मिशन निदेशक ने किसानों को सम्मानित भी किया।
जगाधरी की नई अनाज मंडी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रगतिशील किसानों की तरफ से अलग-अलग स्टॉल भी लगाए गए, लेकिन इस मेले में आकर्षण का केंद्र धर्मवीर प्रगतिशील किसान रहा,जिसने एक ऐसी मशीन तैयार की है जिसमें हर तरह के फलों का जूस निकाला जा सकता है। उन्होंने बताया की इस मशीन में 1 घंटे में 40 से 50 लहसुन की छीलाई की जाती है। धर्मवीर सिंह ने कहा कि मैं अब तक करीब 12000 किसानों को ट्रेनिंग दे चुका हूं। मैं अपने प्रोडक्ट को लोकल मार्केट में बेचता हूं।
 बागवानी विभाग के मिशन डायरेक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि हम पूरे प्रदेश में इस तरह के मेले लगाते हैं। गर्मी में हमने गांव-गांव में इस तरह के मेले लगाए। इसे प्रगतिशील किसान काफी प्रेरित होता है। वह नई किस्म की खेती की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि कुछ किसानों के मन में कई तरह के सवाल थे जो उन्होंने बेझिझक पूछे और उनका जवाब भी उन्हें मिला। हमारा काम विभाग और सरकार की तरफ से आपसी समाजस्य बनाकर किसानों की परेशानी को दूर करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here