कुरुक्षेत्र | जिले के पेहवा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152 पर देर रात एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रुमल गांव निवासी योग के रूप में हुई है, जो मलिकपुर के रहने वाले थे और स्थानीय आढ़ती के पास काम करते थे।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात काम खत्म कर योग बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पेहवा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर तेजधार हथियारों से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल योग को स्थानीय लोग तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिवार का सहारा छिन गया
मृतक योग चार बच्चों के पिता थे और परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा थे। उनकी मौत से घर में मातम का माहौल है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
पुलिस की जांच जारी
वारदात के बाद हाईवे पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।







