Home Haryana हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रणबीर समैण ने पंचकूला पुलिस की इस...

हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रणबीर समैण ने पंचकूला पुलिस की इस कार्रवाई पर जताया विरोध

220
0

अंबाला (एकता): हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रणबीर समैण ने पंचकूला पुलिस की प्रदर्शनकारियों पर की कार्रवाई पर विरोध जताया है। बता दें कि रणबीर सिंह ने कहा अगर 9 मार्च की वार्ता विफल हो जाती है तो 11 मार्च को सभी सरपंच अपनी मांगों को लेकर सीएम सिटी करनाल के लिए कूच करेंगे। 11 मार्च को मुख्यमंत्री आवास करनाल घेराव का कार्यक्रम करेंगे। अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन जारी रहेगा।

गौरतलब है कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों पर पंचकूला पुलिस ने रात में एक्शन किया था। मुख्य मार्ग पर सरपंचों के पक्के धरने में लगे प्रदर्शनकारियों के तंबू उखाड़कर पुलिस ने करीब 80 घंटे बाद शनिवार देर रात रास्ता बहाल कराया। इस दौरान सरपंचों ने पुलिस की कार्रवाई का जमकर विरोध किया गया। पुलिस ने हिरासत में लेते हुए उन्हें देर रात रिहा कर दिया। अब सरपंचों की 9 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here