Home Haryana हरियाणा में बदलेगा मौसम: 7 अक्टूबर तक होगी बारिश, तापमान गिरेगा

हरियाणा में बदलेगा मौसम: 7 अक्टूबर तक होगी बारिश, तापमान गिरेगा

103
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा में मौसम का रुख बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में 5 से 7 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

5 और 6 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में बारि

जानकारी के मुताबिक, 5 और 6 अक्टूबर को हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी, जबकि 7 अक्टूबर को अधिकांश जिलों में बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 8 अक्टूबर से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाएगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

तापमान में बदलाव

फिलहाल हरियाणा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। लेकिन बादल छाने और बारिश होने से दिन का तापमान गिर सकता है, जबकि रात का तापमान हल्का बढ़ सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से सुबह और रात को ठंडक महसूस होने लगेगी। गुरुवार को सिरसा का तापमान 37 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक था।

HAU वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मौसम में बदलाव तीन कारणों से हो रहा है—

  • पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव
  • बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र
  • राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का बनना

इन तीनों सिस्टमों के चलते नमी वाली हवाएं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे 4 अक्टूबर की रात से मौसम बदलने की संभावना बनी है।

8 अक्टूबर से मौसम साफ

मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 7 अक्टूबर तक ज्यादातर इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी संभव है। इसके बाद 8 अक्टूबर दोपहर के बाद मौसम साफ हो जाएगा और हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी। इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here