Home Accident झज्जर में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर में 40 से अधिक घायल

झज्जर में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर में 40 से अधिक घायल

116
0

झज्जर। हरियाणा के झज्जर जिले में दादरी टोल के पास शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक बस और ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस में कुल 52 लोग सवार थे, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने अचानक डिवाइडर पार कर वाहन दूसरी ओर मोड़ दिया। इसी दौरान सामने से आ रही यात्री बस सीधे उससे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here