Home Crime गुड़गांव में प्रिंटिंग प्रेस संचालक से 10 लाख की रंगदारी, मर्सिडीज से...

गुड़गांव में प्रिंटिंग प्रेस संचालक से 10 लाख की रंगदारी, मर्सिडीज से आए बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी

108
0

गुड़गांव | गुड़गांव में रंगदारी वसूली का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-48 स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस संचालक से चार बदमाशों ने 10 लाख रुपये की मांग की और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी मर्सिडीज कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे।

पीड़ित राम प्रसाद, जो मूल रूप से राजस्थान के निवासी हैं और पिछले छह वर्षों से गुड़गांव के सेक्टर-48 में प्रिंटिंग प्रेस चला रहे हैं, ने बताया कि वह जब दुकान पर मौजूद थे, तभी उत्तर प्रदेश नंबर की एक मर्सिडीज कार उनकी दुकान पर आकर रुकी। कार से चार व्यक्ति उतरे और उन्होंने सीधे 10 लाख रुपये की मांग करते हुए दुकान बंद करने का दबाव डाला।

राम प्रसाद के मुताबिक, आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। उन्होंने कहा, हम जेल से लौटे हैं, अगर दुकान खोली तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।

पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज़ कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़ित को हरसंभव सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here