Home Haryana पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, कप्तान...

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, कप्तान मीनू बैनीवाल की पहल

182
0

हिसार | भारत सरकार में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार, 5 मई को चौपटा के शिव मंदिर धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कप्तान मीनू बैनीवाल की अगुवाई में किया जा रहा है। शिविर में वरदान चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम रक्त संग्रहण में सहयोग करेगी।

आदर्श नेतृत्व को समर्पित सेवा का संदेश

रक्तदान शिविर की जानकारी देते हुए कप्तान मीनू बैनीवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने शासनकाल में सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य में साढ़े 9 वर्षों तक जनता की सेवा करते हुए सभी वर्गों को राहत दी। उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाकर हम उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ा रहे हैं।”

राजनीति से ऊपर उठकर जनसेवा का प्रतीक

कप्तान बैनीवाल ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर का राजनीतिक जीवन सद्भाव, आदर्श और पारदर्शिता की मिसाल है। उन्होंने हरियाणा में ‘बिना पर्ची – बिना खर्ची’ की नीति के तहत पारदर्शी तरीके से नौकरियों की व्यवस्था की, जिसकी सराहना अन्य राज्यों ने भी की।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उन्हीं नीतियों को आगे बढ़ाते हुए विकास और सुशासन को नई दिशा दे रहे हैं।

एक प्रेरणास्रोत नेता

कप्तान मीनू बैनीवाल ने बताया कि मनोहर लाल खट्टर ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष में निजी संपत्ति का योगदान देकर त्याग और सेवा की एक मिसाल पेश की है। उनकी छवि एक जनसेवक की है, जो राजनीति से ऊपर उठकर काम करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here