फरीदाबाद, 16 दिसंबर –फरीदाबाद में एक कंपनी में काम करते समय एक कामगार की तीन उंगलिया कट गई। कंपनी प्रबंधन अब कामगार की मदद भी नहीं कर रहा है.जिसके चलते कामगार जगह-जगह धक्के खाने को मजबूर हो रहा है।
घायल अजय श्रीवास्तव की माने तो वह सेक्टर 6 स्थित एक कंपनी में पिछले कई महीने से मशीन को ऑपरेट करने का काम करता था. पीड़ित ने कहा कि उससे जबरन मशीन चलाई जाती थी,जिस कारण उसकी उंगली मशीन के अंदर आ गई और तीन उंगलियां कट गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में की है, लेकिन अभी तक कोई भी राहत उसको नहीं मिली है. घर में वह अकेला कमाने वाला था लेकिन अब खाने के लिए भी मोहताज हो गए हैं।







