चंडीगढ़ (एकता): G-20 के प्रतिनिधियों के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार पिंजौर के यादवेंद्र गार्डन में यह आयोजन रखा गया।

बता दें कि G-20 की बैठक के बाद रात के डिनर के दौरान प्रस्तुति देने कलाकारों संग संगीतमय पहुंचे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की।

हरियाणा और देश की संस्कृति से मेहमानों को रू-ब-रू कराया गया। G-20 के डेलीगेट्स ने हरियाणा के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा। हरियाणा के सीएम खट्टर ने ढोल-मांदर की थाप का लुत्फ उठाया।
संस्कृति सर्वोपरि!#G20 की बैठक के उपरांत रात्रि भोज के दौरान प्रस्तुति देने पहुंचे कलाकारों संग संगीतमय होने का अवसर… pic.twitter.com/JfVbwYlV0E
— Manohar Lal (@mlkhattar) March 31, 2023







