कैथल (एकता): हरियाणा में लगातार DSC समाज की विभिन्न टीमों द्वारा मांग फिर से तेज हो चुकी है। बता दें कि अब कैथल में 27 तारीख को राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार नौकरियों में आरक्षण की मांग फिर से उठने लगी है। बताया जा रहा है कि सम्मेलन आयोजन कमेटी के सदस्य लोगों को जागरूक करने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं।
बता दें कि डीएससी समाज की प्रमुख मांग है जिस प्रकार से पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री भजन लाल ने आरक्षण का लाभ दिया, उसी तर्ज पर बीजेपी भी अब उन्हें नौकरियों में आरक्षण दें। बता दें कि बीते साल भाजपा सरकार ने शैक्षणिक संस्थाओं में डीएससी समाज को अलग आरक्षण दिया है, जो शैक्षणिक संस्थाओं मे नए सत्र में हो रहे दाखिले प्रक्रिया में डीएससी सर्टिफिकेट के आधार पर उन्हें अलग आरक्षण का लाभ मिलने लगा है।
समाज में लगभग 42 जातियां हैं, जो इस मांग को लगातार उठा रही हैं। उनका कहना है कि जिस प्रकार से शैक्षणिक कार्य और संस्थाओं में यह अलग आरक्षण का प्रावधान हरियाणा प्रदेश की मनोहर सरकार ने किया है। वहीं दूसरी ओर समय-समय पर सरकार के नुमाइंदों से डीएससी समाज के लोग मिलते रहे हैं।







