Home Ambala अंबाला मंडी में धान खरीद की तैयारियां पूरी, 22 सितंबर से सरकारी...

अंबाला मंडी में धान खरीद की तैयारियां पूरी, 22 सितंबर से सरकारी खरीद शुरू

176
0

Ambala, 21 September –अंबाला समेत हरियाणा की मंडियों में कल यानी 22 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है। किसानों की धान की फसल पककर तैयार है और कटाई का काम भी तेज़ी से जारी है। मंडियों में लगातार धान की आवक हो रही है। किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अबकी बार धान की सरकारी खरीद 22 तारीख से शुरू करने का फैसला लिया है। इस फैसले से किसान काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

मंडी प्रशासन ने खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसानों की सुविधा के लिए मंडी में पीने के पानी, स्वच्छ शौचालय, रात को रोशनी और ठहरने की व्यवस्था की गई है। साथ ही अटल कैंटीन में किसानों व मजदूरों के लिए सिर्फ 10 रुपए में भरपेट भोजन का प्रबंध किया गया है।

अंबाला की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद को लेकर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मंडी प्रशासन की ओर से कल से गेट पास काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अबकी बार किसानों की सुविधा के लिए मोबाइल फोन से भी गेट पास काटने की सुविधा दी गई है।अभी तक अंबाला कैंट अनाज मंडी में करीब 16 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। मंडी सचिव का कहना है कि मौसम खराब होने की स्थिति में आढ़तियों के पास तिरपाल और पॉलीथिन का पर्याप्त प्रबंध है। इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP 2379 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here