Ambala, 21 September – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नई योजनाओं के तहत हर गांव और कस्बे में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल विज ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि उद्योगों, किसानों और आम जनता को बिना रुकावट बिजली उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलने, नई लाइनों की व्यवस्था करने और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।अनिल विज ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में हरियाणा बिजली की उपलब्धता और गुणवत्ता के मामले में देश में एक मिसाल पेश करेगा।







