अंबाला (एकता): अंबाला में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है, जहां एक कार के पेड़ से टकराने के बाद अचानक भयानक आग लगी। देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार गांव खेड़ा के निकट तेज रफ्तार मारुति-800 कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई थी।
हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर हादसे की जांच शुरू की। मृतक कार चालक की पहचान पंचकूला निवासी कर्मचंद के रूप में हुई है। हादसे के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है।







