Home Ambala इनेलो नेता अभय चौटाला बोले – बाढ़ त्रासदी के लिए बीजेपी सरकार...

इनेलो नेता अभय चौटाला बोले – बाढ़ त्रासदी के लिए बीजेपी सरकार जवाबदेह

105
0

Ambala, 15 September –इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला आज अंबाला पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली ताऊ देवी लाल सम्मान दिवस रैली के लिए कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने अंबाला में आई बाढ़ पर बीजेपी सरकार को घेरा और नुकसान का जिम्मेदार ठहराया। चौटाला ने सवाल उठाया कि जब पहले से पता था कि बाढ़ आ सकती है तो सरकार ने समय रहते इंतज़ाम क्यों नहीं किए? इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा में बढ़ते अपराधों पर भी सरकार को घेरा।

इनेलो हर साल की तरह इस बार भी 25 सितंबर को रोहतक में ताऊ देवी लाल सम्मान दिवस रैली का आयोजन कर रही है। इसी रैली का न्यौता देने के लिए अभय सिंह चौटाला अंबाला पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का ज़िक्र करते हुए बीजेपी सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। चौटाला ने कहा कि अंबाला की कई कॉलोनियां पानी में डूब गईं, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बीजेपी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे राहत कार्य की बजाय सिर्फ वीडियो बनवाने में लगे रहते हैं। चौटाला ने कहा कि जब हर साल नदियों में बाढ़ आती है तो सरकार ने अब तक बांध क्यों नहीं बनवाए?उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर प्रदेश को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि हरियाणा में बढ़ते अपराधों के लिए मुख्यमंत्री ही जिम्मेदार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here