Home Haryana गुरुग्राम: बाइक हटाने के विवाद में परिवार पर हमला, एक घायल

गुरुग्राम: बाइक हटाने के विवाद में परिवार पर हमला, एक घायल

123
0

Gurugram, 15 September –गुरुग्राम के अर्जुन नगर इलाके में आधी रात को बाइक हटाने के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक परिवार पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने लाठियों और पत्थरों से हमला करते हुए घर पर पथराव किया, जिसमें परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब डेढ़ दर्जन लोग इस वारदात में शामिल थे। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन घटना को 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई केस दर्ज किया गया है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here