पिहोवा : चन्द्रिका ( TSN)– इंडिया गठबंधन के लोकसभा उम्मीदवार डॉक्टर सुशील गुप्ता आज पिहोवा पहुंचे। कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉक्टर सुशील गुप्ता ने कहा कि आज हरियाणा सरकार अपना बहुमत खो चुकी है और सरकार अल्पमत में है। इसलिए नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।
सुशील गुप्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सभी लोकसभा सीटे जीतेगी और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि पिहोवा विधानसभा में कई समस्याएं हैं।जिन की तरफ भाजपा ने कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनते ही वह समस्याओं को दूर करेंगे।







