Home politics अरविंद केजरीवाल के विजन को पहुंचा रहे लोगों तक…प्रदेश के लोग बदलाव...

अरविंद केजरीवाल के विजन को पहुंचा रहे लोगों तक…प्रदेश के लोग बदलाव के लिए तैयार- निर्मल सिंह

141
0
अंबाला : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के  राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चौधरी निर्मल सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उनके साथ लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मोक्ष पसरीजा भी मौजूद रहे। चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के विजन को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही है। बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी इन सभी मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा जारी है। बदलाव यात्रा को प्रदेश की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि  इस बदलाव यात्रा के माध्यम से आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के विजन को प्रदेश के लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा  ने 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था और किसानों से एमएसपी पर कानून बनाने का वादा किया था। इसके अलावा बहुत से वादे भाजपा ने सरकार में आने से पहले किए थे। लेकिन  एक भी वादा पूरा करने में भाजपा सरकार नाकाम रही है। अब लोगों का भाजपा सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है और लोग बदलाव के लिए तैयार है।
बदलाव यात्रा के दौरान लोग पूछ रहे, हमारे बिजली फ्री क्यों नहीं हो सकती 
चित्रा सरवारा ने कहा कि पूरे देश में दिल्ली और पंजाब में किए गए आम आदमी पार्टी के कामों की चर्चा है। यात्रा के दौरान प्रदेश के लोग पूछते हैं कि हमारे बिजली के बिल फ्री क्यों नहीं हो सकते? बच्चों को अच्छी शिक्षा क्यों नहीं मिल सकती? और हमारी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार कब होगा? इसलिए प्रदेश के लोग आम आदमी पार्टी को पसंद कर रहे हैं और लगातार दूसरी पार्टियों को छोड़कर लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
बदलाव यात्रा व्यवस्था परिवर्तन की मुहिम 
वहीं, लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष मोक्ष पसरीजा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा एक मुहिम है कि सत्ता परिवर्तन तो पहले भी होता रहा है, लेकिन इस बार व्यवस्था परिवर्तन होने जा रहा है। क्योंकि आजादी के 75 साल बाद भी लोगों तक बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं पहुंची। इन्हीं मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी बदलाव यात्रा निकाल रही है। आम आदमी पार्टी को इस बदलाव यात्रा को प्रदेश के लोगों को भरपूर सहयोग मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here