Home Crime पार्किंग विवाद में दो दर्जन से अधिक लोगों ने परिवार पर बोला...

पार्किंग विवाद में दो दर्जन से अधिक लोगों ने परिवार पर बोला हमला, महिलाओं से भी की मारपीट

121
0

गुड़गांव | शहर के ज्योति पार्क इलाके में कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दो दर्जन से अधिक लोगों ने एक परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया और उनसे भी मारपीट की गई। पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। सूचना मिलने पर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मेहमान की गाड़ी बनी विवाद की वजह

पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना उस समय हुई जब उनके घर पर कुछ मेहमान आए हुए थे और उनकी गाड़ी पड़ोसी के घर के सामने खड़ी कर दी गई थी। इस पर आपत्ति जताते हुए पड़ोसी ने पहले गाली-गलौज की और कुछ देर बाद अन्य लोगों को बुलाकर घर पर हमला कर दिया।

परिजनों का कहना है कि हमलावर जबरन घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला किया। शोर सुनकर महिलाएं बीच-बचाव के लिए आईं तो उन्हें भी पीटा गया। बच्चों ने यह सब देख डर के मारे खुद को कमरे में बंद कर लिया।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here