Home politics बीजेपी के अंतोदय सम्मेलन को लेकर पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने...

बीजेपी के अंतोदय सम्मेलन को लेकर पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने लगाया ये आरोप

140
0
करनाल : ( TSN)– पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने बीते दिनों करनाल में हुए अंतोदय सम्मेलन को लेकर भाजपा पर राजनीतिक निशाना साधा  । पूर्व स्पीकर ने आरोप लगाया कि बीजेपी की गोहाना रैली फ्लाप होने के कारण सीएम ने करनाल रैली की,  जिसमे सरकारी कर्मचारियों को बिठा कर कुर्सियां भरी गई ।
कुलदीप शर्मा ने कहा कि अमित शाह के दौरे से लोगो को उम्मीद थी कि वे हरियाणा को कुछ सौगात देकर जाएगे, लेकिन उन्होंने कोई घोषणा प्रदेश के लिए नही की । अमित शाह ने एक बार भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय का नाम अपने भाषण में नहीं लिया,गृहमंत्री की सुरक्षा में चूक हुई जबकि चार हजार से अधिक पुलिस को सुरक्षा में तैनात किया गया था ।पूर्व स्पीकर ने कहा कि भाजपा को फोर्थ स्टेज का कैंसर है जिसका इलाज नहीं हो सकता । बीजेपी ने नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है लेकिन नए डाक्टर से भी पार्टी का इलाज नहीं होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here