Home Haryana इंडिया हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से रचाई...

इंडिया हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से रचाई शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

245
0

सिरसा (एकता): हरियाणा की सविता पूनिया इंडिया हॉकी टीम की कप्तान ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी रचा ली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सविता पूनिया सिरसा की रहने वाली है। उसने देश-विदेश में सिरसा का नाम रोशन किया।उनकी शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई। सविता कनाडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। जानकारी के मुताबिक सविता पूनिया की शादी का कार्यक्रम चंडीगढ़ के पार्क प्लाजा होटल में रखा हुआ था। शादी में सिर्फ परिवार के निजी रिश्तेदार ही शामिल हुए।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित मूलरूप से सोनीपत का रहने वाला है। सविता के पिता ने बताया कि उनके दामाद ने  शादी में शगुन के रूप में केवल एक रुपया ही लिया। उन्होंने कोई दहेज नहीं लिया।अंकित बल्हारा चंद्रावल फिल्म के डायरेक्टर हैं और कनाडा में बैंक में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। हालांकि शादी के बाद सविता अभी भारत में ही रहेगी। दरअसल सविता का सपना 2024 में ओलंपिक जीतने का हैं। सविता पूनिया को अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है।

बताया जा रहा है कि सविता ने साल 2008 में खेलना शुरू किया था। उन्होंने हाॅकी के अंदर गोलकीपर व कई रिकॉर्ड बनाए हैं। टोक्यो ओलिंपिक में सविता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 पेनाल्टी कॉर्नर बचाकर ‘द ग्रेट वॉल बनी। वह भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here