Home Ambala अंबाला की बेटी दिविता जुनेजा की पहली फिल्म हीर एक्सप्रेस रिलीज़, शहर...

अंबाला की बेटी दिविता जुनेजा की पहली फिल्म हीर एक्सप्रेस रिलीज़, शहर में खुशी का माहौल

169
0

Ambala, 14 September –अंबाला शहर के लिए गर्व का क्षण… अंबाला की बेटी और उभरती अदाकारा दिविता जुनेजा की पहली फिल्म हीर एक्सप्रेस रिलीज़ हो गई है। ढोल-नगाड़ों और शहरवासियों के उत्साह के बीच दिविता का भव्य स्वागत किया गया।

अंबाला शहर की बेटी दिविता जुनेजा अब बड़े पर्दे पर चमक रही हैं। उनकी पहली फिल्म हीर एक्सप्रेस आज रिलीज़ हुई, और इसी खुशी में गैलेक्सी मॉल सिनेमा हॉल में खास आयोजन किया गया।शाम 6:30 बजे दिविता खुद अपने परिवार के साथ मौके पर मौजूद रहीं। ढोल-नगाड़ों पर उनका स्वागत हुआ और घर के बुज़ुर्गों ने आशीर्वाद दिया।फिल्म देखने आए दर्शकों के लिए यह क्षण बेहद खास रहा। दिविता ने कहा कि हीर एक्सप्रेस उनकी पहली फिल्म है और इसमें उन्हें सभी कलाकारों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने अंबाला वासियों से अपील की कि वे परिवार सहित फिल्म देखें और उन्हें आशीर्वाद दें।दिविता ने आगे कहा कि भविष्य में यदि उन्हें पंजाबी फिल्म का मौका मिलेगा तो वह भी जरूर करेंगी।

दिविता जुनेजा, अदाकारा…“यह मेरी पहली फिल्म है। इसमें मुझे सभी कलाकारों का बहुत सहयोग मिला। मैं चाहती हूँ कि आप सब अपने परिवार के साथ फिल्म देखें और मुझे अपना आशीर्वाद दें। अगली फिल्म आने पर मैं जरूर आप सबको बताऊंगी। अगर पंजाबी फिल्म करने का भी मौका मिला तो जरूर करूँगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here