Home Haryana सिर्फ़ 1 रुपये शगुन और 1 जोड़ी कपड़े में बिना दहेज के...

सिर्फ़ 1 रुपये शगुन और 1 जोड़ी कपड़े में बिना दहेज के हुई शादी, समाज को दिया नई सोच का संदेश

205
0
करनाल, 20 जनवरी (TSN)- मास्टर नरेंद्र सिंह की बेटी सपना उर्फ सिल्की की शादी करनाल जिला के डाबरथला निवासी सुभाष चंद के पुत्र अशोक कुमार से बिना दहेज के संपन्न हुई। इस विवाह में केवल एक रुपया और एक जोड़ी कपड़े में शादी करके समाज को एक सशक्त संदेश दिया गया.16 जनवरी की शाम को परिणय सूत्र में बंधे वर्तमान में अशोक ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक कंपनी में कार्यरत हैं।
युवक अशोक ने बताया उनकी शादी 16 जनवरी को हुई है और शगुन के नाम पर सिर्फ एक रुपये में उन्होंने शादी की है,जो लोगो ने सुना वो बिल्कुल सच है.मेरे पिता, चाचा की सोच थी की बिना दहेज के शादी करनी है और जो भी करना है केवल एक रुपये का शगुन  लेकर शादी करनी है और में भी उनकी सोच को आगे लेकर बढ़ा हु। अशोक ने बताया कि  आने वाले वर्षों में उनके ताऊ और चाचा के बच्चे हैं. उनकी शादी भी वह एक रुपये का शगुन लेकर ही करेगे.हम इस नई सोच को लेकर आगे बढ़ेंगे।
लड़के के भाई रॉकी ने बताया कि 20 दिन पहले ही तय हुआ था हम दहेज के बिल्कुल सख्त खिलाफ है और एक रुपये में ही अपने भाई की शादी करेगे.दुल्हन कैमला की रहने वाली है.मास्टर नरेंद्र कुमार की बेटी  जो अपना स्कूल चलाते हैं, हम मेरा परिवार डाबरथला गांव का रहने वाला है. पिछले6 साल से मेरा भाई अशोल ऑस्ट्रेलिया में काम करता है।
विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने भी की तारीफ 
वही  हल्के के स्थानीय विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने भी परिवार के बीच पहुँचकर उन्हें बधाई दी और जिस तरह से केवल एक रुपये में अशोक ने शादी कर एक संदेश और मिसाल पेश की उसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि बिना दहेज के शादी कर एक मिसाल पेश की हो ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here