Home Crime हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर नीरज को एनकाउंटर में दिल्ली पुलिस ने किया...

हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर नीरज को एनकाउंटर में दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

291
0

हरियाणा (एकता): दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा एनकाउंटर में हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर नीरज उर्फ कात्या को गिरफ्तार किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर को कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा गया। बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से एक गैंगस्टर से मुठभेड़ हुई। जिसमें कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन बदमाश हाथ लग गया। गैंगस्टर नीरज उर्फ कात्या पर 25 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश नीरज उर्फ कटिया पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, चोरी, रंगदारी,आर्म्स एक्ट जैसे मुकदमे दर्ज हैं।

बता दें कि यह गैंगस्टर नीरज हरियाणा का रहने वाला है। गिरफ्तार बदमाश नीरज उर्फ कात्या हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दिल्ली के कुतुबमीनार इलाके में कात्या किसी वारदात की प्लानिंग के लिए अपने सहयोगियों से मिलने आने वाला है। स्पेशल सेल की टीम ने गैंगस्टर को घेरा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here