यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर में सहारनपुर-अंबाला नेशनल हाईवे पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब छप्पर गांव के पास चलती कार में अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही कि ड्राइवर ने अपनी जान बचा ली।

बताया जा रहा है कि हौंडासिटी कार सीएनजी थी, कुछ ही देर में कार जलकर स्वाहा हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जगाधरी दमकल केंद्र से गई गाड़ी ने आग पर काबू पाया। कार में सवार लोग समय रहते नीचे उतर गए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार एक कार यमुनानगर से अंबाला की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार मिल्क माजरा में टोल के नजदीक पहुंची तो कार के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। बताया जा रहा है कि जैसे ही कार चालक नीचे उतर कर बोनट खोलने लगा तो उसमें से लपटें उठने लगी। वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।







