गुरुग्राम, 16 नवंबर – गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट सेक्टर 10 ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय वाहन चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो पलक झपकते ही कार चोरी की वारदात को अंजाम देने में माहिर था। अरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई हुंडई क्रेटा कार ,अवैध हथियार और कार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला समान बरामद किया है। आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है।
एसीपी क्राइम की माने तो साइबर सिटी गुरुग्राम में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं ने पुलिस की सिरदर्दी बड़ा दी है। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ा। अभियान के चलते पुलिस ने सैक्टर-4-7 चौक से सैक्टर-9 की तरफ सिद्धार्थेश्वर टी-पॉइंट पर नाकाबंदी करके चेकिंग की। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार को रोकने का इशारा किया, परन्तु कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तथा बैरीगेट में टक्कर मारी। जब पुलिस टीम ने कार को रोकने की कोशिश की तो कार चालक ने पुलिस टीम पर पिस्टल से गोली चला दी व गाड़ी से टक्कर मारकर एक पुलिसकर्मी को घायल कर दिया। जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने हवाई फायर कर आरोपी चालक को काबू कर लिया।







