फतेहाबाद (अंकुर कपूर): फतेहाबाद के भूना शहर के चंदन नगर में गुंडागर्दी विरोध में मारे गए मुकेश कुमार की डेड बॉडी चंडीगढ़-हाईवे पर रखकर ग्रामीणों ने गुस्से में धरना प्रदर्शन किया। जिसके चलते ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए पुलिस धरनास्थल पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक विवाद के चलते बदमाशों के हमले से घायल मुकेश कुमार का निधन हो गया जिसके बाद तनाव का माहौल है। भूना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी सहित 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है। चंदननगर कांड को लेकर आज पूरे भूना के बाजार बंद पड़े हैं। इसी के साथ हर छोटे-बड़े रास्ते को सील कर दिया गया है, ताकि कोई भी वाहन ना निकल सके।
चंदननगर हमले में घायल युवक मुकेश की सुबह मौत होने के बाद शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में रखवा दिया गया था। उसके बाद सुबह 8:00 बजे सिरसा चंडीगढ़ मार्ग जाम शव के साथ चंदननगर अपडेट गुंडागर्दी के विरोध में मारे गए मुकेश कुमार का शव सिरसा चंडीगढ़ मार्ग पर रखकर पूर्ण रूप से सैकड़ों लोगों ने जाम कर दिया। भले ही गुंडागर्दी के खिलाफ कस्बा वासियों में रोष फैल रहा हो, बावजूद इसके हिसार रोड पर मुख्य चौक पर धरना लगाए बैठे सैकड़ों लोगों ने एंबुलेंस को रास्ता देख कर इंसानियत का परिचय दिया है। भूना चंदननगर कांड अपडेट पूर्व विधायक प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा खेड़ा धरना स्थल पर पहुंचे।







