Home Business/Education शिक्षकों की क्रिएटिविटी निखारने के लिए शिक्षा विभाग लाएगा वीडियो प्रतियोगिता

शिक्षकों की क्रिएटिविटी निखारने के लिए शिक्षा विभाग लाएगा वीडियो प्रतियोगिता

143
0

हरियाणा  | हरियाणा के शिक्षकों के लिए एक बड़ी पहल की जा रही है। शिक्षा विभाग 15 सितंबर से शिक्षकों की रचनात्मकता और शिक्षण पद्धति को बढ़ावा देने के लिए वीडियो निर्माण प्रतियोगिता शुरू करने जा रहा है, जो 3 अक्तूबर तक चलेगी।

क्या होगा प्रतियोगिता में?

इस प्रतियोगिता में राज्यभर के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक भाग ले सकेंगे। उन्हें 1 से 5 मिनट के छोटे वीडियो बनाने होंगे। वीडियो में शिक्षक अपना नाम, विद्यालय और कक्षा का संक्षिप्त परिचय देंगे। इसके बाद टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) के जरिए बच्चों को पढ़ाने की प्रक्रिया दिखानी होगी। इसका मकसद यह प्रदर्शित करना है कि किस तरह शिक्षण सामग्री बच्चों की पढ़ाई को आसान और रोचक बनाती है।

चरणबद्ध चयन प्रक्रिया

शिक्षा निदेशालय के अनुसार, प्रतियोगिता चरणबद्ध तरीके से होगी। पहले क्लस्टर स्तर पर, फिर खंड और उसके बाद जिला स्तर पर श्रेष्ठ वीडियो चुने जाएंगे। राज्य स्तर पर चयनित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाएंगे और उन पर आई प्रतिक्रियाएं भी मूल्यांकन का हिस्सा होंगी।

सम्मानित होंगे शिक्षक
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शिक्षकों में नवाचार की भावना जगाना है। उत्कृष्ट वीडियो बनाने वाले शिक्षकों का चयन नवंबर तक किया जाएगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here