Home Crime भिवानी कोर्ट परिसर में फायरिंग: युवक गंभीर रूप से घायल

भिवानी कोर्ट परिसर में फायरिंग: युवक गंभीर रूप से घायल

160
0

भिवानी |  भिवानी के कोर्ट परिसर में आज वीरवार को फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया। गोलीबारी में रोहतक के मोखरा गांव के लवजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही SP भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, लवजीत कोर्ट में पेशी पर आए थे। इसी दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर 2-3 राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। हमले में लवजीत घायल होकर वहीं गिर पड़े। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है और उन्हें तत्काल देखभाल की आवश्यकता है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here