Home Haryana हिसार को जल्द मिलेंगी 5 नई इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा आधुनिक ई-बस डिपो

हिसार को जल्द मिलेंगी 5 नई इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा आधुनिक ई-बस डिपो

173
0

हरियाणा  | हरियाणा के बस यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। हिसार डिपो को इस महीने 5 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने की संभावना है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, JBM कंपनी की टीम अगले सप्ताह हिसार आएगी और डिपो का निरीक्षण कर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और वर्कशॉप निर्माण के लिए रिपोर्ट तैयार करेगी। डिपो महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि इन बसों के आने से शहर में यात्रियों की आवाजाही और अधिक आसान होगी।

3 एकड़ में बनेगा आधुनिक ई-बस डिपो

हिसार रोडवेज वर्कशॉप की लगभग 3 एकड़ भूमि पर इलेक्ट्रिक बस डिपो विकसित किया जाएगा। इसमें बस वर्कशॉप, दो मंजिला भवन, 9 चार्जिंग प्वाइंट, ड्राइवर और परिचालकों के लिए रेस्ट रूम और शौचालय जैसी सुविधाएं होंगी। इस परियोजना पर करीब 14.25 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

योजना के तहत 50 बसें चलेंगी

अधिकारियों के अनुसार, हिसार में कुल 50 ई-बसें चलाने की योजना है। फिलहाल दो रूटों पर पाँच ई-बसें चल रही हैं, जबकि कुछ महीने पहले 15 और बसों की मांग भेजी गई थी।

बस स्टैंड में बनेगा दो मंजिला ऑफिस

बस स्टैंड परिसर में अलग से दो मंजिला ऑफिस भी बनाया जाएगा। इसमें दैनिक यात्रा का रिकॉर्ड, टिकट और अन्य जरूरी डेटा दर्ज किया जाएगा। साथ ही परिचालकों के लिए ड्रेस बदलने और आराम करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here