Home Haryana करनाल के शहीद लेफ्टिनेंट के परिवार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दी प्रतिक्रिया,...

करनाल के शहीद लेफ्टिनेंट के परिवार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दी प्रतिक्रिया, कहा– सरकार ने दिया सटीक जवाब

337
0

करनाल |  पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए हरियाणा के करनाल निवासी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के माता-पिता ने भारत सरकार द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पिता राजेश नरवाल ने कहा कि जब यह हादसा हुआ था, तब उनसे पूछा गया कि वह क्या चाहते हैं। उन्होंने जवाब दिया था कि उन्हें सरकार और सेना पर पूरा भरोसा है और वह अपना काम जरूर करेगी।

राजेश नरवाल ने कहा, “सरकार ने वही किया जो हम चाहते थे। हमारे बेटे का जीवन तो लौटकर नहीं आ सकता, लेकिन हमने यही उम्मीद की थी कि ऐसा कदम उठाया जाए जिससे ऐसी कायराना हरकत दोबारा न हो। सरकार और सेना की यह कार्रवाई बिल्कुल उचित और सटीक है।”

उन्होंने आगे कहा कि “पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर जो स्ट्राइक हुई है, उससे अब दुश्मन दोबारा ऐसी साजिश रचने से पहले सौ बार सोचेगा।”

मां ने सेना और प्रधानमंत्री को दिया समर्थन

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां ने भी इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि पूरा परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा, “सेना का यह कदम बहुत सराहनीय है। हम देश के हर जवान के साथ हैं और चाहते हैं कि वे ऐसे ही जवाब देते रहें। शहीदों को सच्चा न्याय मिला है।”

उन्होंने सेना के जवानों को संदेश देते हुए कहा, “आप लगातार आगे बढ़ते रहो और देश की रक्षा करते रहो। दुश्मनों को ऐसा जवाब दो कि वे फिर कभी आंख उठाकर न देख सकें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here