Home Haryana भैसों की मौत मामले में फैक्टरी मालिक के खिलाफ पुलिस किया मामला...

भैसों की मौत मामले में फैक्टरी मालिक के खिलाफ पुलिस किया मामला दर्ज

112
0
case of death of buffaloes
case of death of buffaloes
Karnal, 15 April-करनाल में कैमिकल युक्त पानी पीने से हुई भैसों की मौत मामले में फैक्टरी मालिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. वहीं भैंसों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है और पशु पालक मुहावजे की मांग कर रहे हैं.
गौरतलब है कि  बीते कल करनाल के मेरठ रोड पर नगला चौक के पास फैक्टरी के कैमिकल युक्त पानी पीने से करीब कई भैंसों ने दम तोड़ दिया। ये सभी भैंसे पंजाब के पशुपालकों की थीं, जो इन्हें लेकर यमुना की ओर जा रहे थे।पानी पीते ही भैंसे बेकाबू होकर इधर-उधर दौड़ने लगीं और कुछ ही देर में अलग-अलग जगहों पर गिरकर मरने लगीं। कोई भैंस खेतों में पड़ी मिली तो कोई सड़क किनारे। पशुपालक उन्हें ढूंढते नजर आए। लाखों का नुकसान झेल रहे इन पशुपालकों ने फैक्टरी पर लापरवाही का आरोप लगाया था। घटना की सूचना के बाद पशु चिकित्सकों व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी।
भैंसों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी
वही अब पशु चिकित्सकों द्वारा भैस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को अमल में लाया जा रहा है , ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके।सदर थाना से जांच अधिकारी ने बताया कि भैंसों की मौत का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस की तरफ से कार्यवाही अमल में लाते हुए फैक्ट्री मालिक के खिलाफ  280, 286, 325 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी जांच भी जारी है।
वहीं पशु पालन विभाग के उप निदेशक डॉ तरसेम राणा ने बताया कि कल पशुपालन विभाग की टीम ने घटना स्थल का दौरा कर मामले की तमाम जानकारियां जुटाई है। अभी मृतक पशुओं की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है,पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here