पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने आज पलवल अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मार्किट कमेटी के अधिकारियों से अनाज मंडी में गेहूं की खरीद के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला उपायुक्त नेहा सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि मंडी में गेहूं की खरीद को लेकर निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद को लेकर आढृतियों और किसानों से भी चर्चा की गई है। गेहूं की खरीद के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। गेहूं की खरीद सुचारू रूप से चले इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है। गेहूं की खरीद के साथ साथ उठान के लिए ठेका छोड़ दिया गया है। ठेकेदार से बातचीत हो गई है। जल्द ही अनाज मंडी से गेहूं का उठान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की फसल का भुगतान करने के लिए एक प्रक्रिया बनाई गई है,जैसे ही माल गोदाम में पहुंच जाएगा। किसानों को फसल की भुगतान ऑनलाइन माध्यम से सीधे उनके खाते में कर दिया जाएगा।







