Home Faridabad फरीदाबाद पुलिस का ऑपरेशन सफल, मुठभेड़ में कुख्यात नितिन रोहतकिया गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस का ऑपरेशन सफल, मुठभेड़ में कुख्यात नितिन रोहतकिया गिरफ्तार

241
0

Faridabad, 20 August-फरीदाबाद पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर व ईनामी बदमाश नितिन रोहतकिया को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। नितिन पर 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह थाना पल्ला का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर 5000 रुपये का इनाम भी घोषित था।

अपराध शाखा DLF व AVTS टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नितिन 19/20 अगस्त की रात को अवैध हथियार के साथ पल्ला क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। बसंतपुर-पल्ला रोड पर पुलिस ने जब चेकिंग अभियान चलाया तो एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन आरोपी ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पीछा करने पर पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बाइक के टायर पर फायर किया, जिससे गोली आरोपी के दाहिने पैर में लग गई और वह मौके पर ही काबू आ गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल भी बरामद की। घायल अवस्था में आरोपी को बी.के. अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसकी स्थिति सामान्य है।

गौरतलब है कि 29/30 जुलाई की रात को गांव तिलपत निवासी ओमप्रकाश पर नितिन व उसके साथियों ने जानलेवा फायरिंग की थी। इस मामले में थाना पल्ला में हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था और तभी से नितिन फरार चल रहा था।सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-2) वरुण कुमार दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है और फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here