Home Sonipat स्वतंत्रता दिवस पर रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस पर रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक गिरफ्तार

17
0

सोनीपत/रमेश कुमार-:सोनीपत में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया के लिए रील बनाने और सड़कों पर स्टंट करना युवकों को भारी पड़ गया।लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ हुड़दंग और खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो समेत काफिले में शामिल कई गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है।

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए युवाओं में रील बनाने का बढ़ता क्रेज अब परेशानी का कारण बनता जा रहा है। सोनीपत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुछ युवकों का गाड़ियों के काफिले के साथ स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में सबसे आगे एक स्कॉर्पियो गाड़ी दिखाई दे रही थी,जिस पर लाल बत्ती लगी हुई थी। इसके पीछे कई लग्जरी गाड़ियां चल रही थीं और उनमें सवार युवक सड़क पर स्टंट करते नजर आए। काफिले में शामिल कुछ गाड़ियों पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने काफिले में शामिल गाड़ियों के चालकों समेत कुल 8 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो और बिना नंबर प्लेट वाली अन्य गाड़ियों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी परमिंदर कुमार ने बताया कि व्हाट्सऐप के माध्यम से पुलिस को एक वीडियो मिला था।इसमें लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो के पीछे कई लग्जरी गाड़ियां चलती दिखाई दे रही थीं और युवक स्टंट करते नजर आ रहे थे।पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद सभी संबंधित युवकों और वाहनों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार,सोशल मीडिया पर रील बनाने और उसे वायरल करने के उद्देश्य से यह स्टंट किया जा रहा था।पूछताछ में सामने आया कि स्कॉर्पियो पर लाल बत्ती सेक्टर-14 से लगवाई गई थी।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग,खतरनाक स्टंट और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।गिरफ्तार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here