Ambala, 20 August-भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री और संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर सोमवार को शहर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया।
सभा में उपस्थित अंबाला शहर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि राजीव गांधी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि भारत के भविष्य-द्रष्टा थे। उन्होंने उस समय सूचना और तकनीकी क्रांति की नींव रखी, जब देश में संदेह का वातावरण था। पंचायतों को संवैधानिक दर्जा देकर उन्होंने लोकतंत्र को गाँव-गाँव तक पहुँचाया। उनकी शहादत केवल राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए अमर बलिदान है।जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष पवन अग्रवाल डिम्पी ने कहा कि “युवा शक्ति को दिशा और तकनीकी क्रांति का श्रेय केवल राजीव गांधी को जाता है। आज भारत यदि तकनीकी रूप से विश्व में पहचान बना पाया है, तो यह उनकी दूरदृष्टि का परिणाम है।”पूर्व विधायक जसबीर मलौर ने सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राजीव गांधी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष जारी रखें।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और एकता की शपथ के साथ हुआ।







